पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

डॉ. महेश शर्मा ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्‍यमंत्री का पदभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 04 SEP 2017 8:30PM by PIB Delhi

डॉ. महेश शर्मा ने आज यहां पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्‍य मंत्री का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्‍चात डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि आज के समय में यह मंत्रालय बहुत महत्‍वपूर्ण और चुनौतिपूर्ण है। आज पूरा विश्‍व वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के बारे में चिंतित है उन्‍होंने कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में बहुत कुछ किया जाना बाकी है। स्‍वच्‍छता से लेकर वायु प्रदूषण और जल का क्षेत्र इसके अंतर्गत आता है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के एवं डॉ. हर्षवर्धन के मार्ग निर्देशन में हम पर्यावरण, प्रदूषण और वनों से संबंधित इस ज्‍वलंत विषय की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।

इससे पहले पदभार ग्रहण करने से पूर्व डॉ. महेश शर्मा केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मिले। डॉ. हर्षवर्धन ने डॉ. महेश शर्मा का स्‍वागत करते हुए कहा कि हम एकजुट हैं और प्रधानमंत्री के न्‍यू इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने 2022 तक 125 करोड़ भारतवासियों के लिए न्‍यू इंडिया का स्‍वप्‍न देखा है। डॉ. हर्षवर्धन ने आशा व्‍यक्‍त की कि डॉ. महेश शर्मा मंत्रालय के लिए सार्थक साबित होंगे।      

***

वीएल/पीकेए/एमबी-3650


(रिलीज़ आईडी: 1501708) आगंतुक पटल : 32