प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक समुदाय का अभिनंदन किया, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रविष्टि तिथि:
05 SEP 2017 10:30AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षक समुदाय का अभिनंदन किया है। साथ ही प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'शिक्षक दिवस पर मैं शिक्षक समुदाय का अभिनंदन करता हूं जो दिमाग को पोषित करने और समाज में शिक्षा की खुशियां फैलाने के लिए समर्पित है।
एक उत्कृष्ट शिक्षक एवं राजनेता डॉ. एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि।
'नए भारत' के हमारे सपने को साकार करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है जो अत्याधुनिक अनुसंधान एवं नवाचार से संचालित है।
अगले 5 साल को हमें 'बदलाव के लिए पढ़ाने, सशक्त बनाने के लिए शिक्षित करने और नेतृत्व के लिए सीखने' के लिए बनाना है।'
*****
अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्मीकि महतो/संजीत चौधरी
(रिलीज़ आईडी: 1501773)
आगंतुक पटल : 57