रक्षा मंत्रालय

श्रीमती निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्री का पदभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 07 SEP 2017 6:02PM by PIB Delhi

श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज यहां रक्षा मंत्री का पदभार संभाल लिया। साउथ ब्‍लॉक में रक्षा मंत्रालय पहुंचने पर निवर्तमान रक्षा मंत्री श्री अरुण जेटली, रक्षा राज्‍य मंत्री डॉ. सुभाष भामरे, रक्षा सचिव श्री संजय मित्र, रक्षा सचिव (रक्षा उत्‍पादन) श्री ए.के. गुप्‍ता, डीआरडीओ के अध्‍यक्ष और रक्षा विभाग, अनुसंधान और विकास में सचिव डॉ. एस. क्रिस्‍टोफर और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने श्रीमती सीतारमण की अगवानी की। श्रीमती सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री हैं। पदभार संभालने के बाद रक्षा मंत्री ने 13 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जो सशस्‍त्र सेना झंडा दिवस कोष से 8685 पूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और उनके आश्रितों के लिए जारी की जाएगी। श्रीमती सीतारमण ने रक्षा मंत्री पूर्व सैनिक कोष से वित्‍तीय सहायता देने की भी मंजूरी दी। 

***

वीके/केपी/वाईबी–3691


(रिलीज़ आईडी: 1502099) आगंतुक पटल : 40