प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन की 125 वीं वर्षगांठ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शताब्दी समारोह के अवसर पर छात्रों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
10 SEP 2017 7:55PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 सितम्बर 2017 को स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन की 125 वीं वर्षगांठ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शताब्दी समारोह के अवसर पर 'युवा भारत, नया भारत' के विषय पर छात्रों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
अपने ट्वीटर एकाउंट से ट्वीटों की एक श्रृंखला के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा: "कल मैं 'युवा भारत, नया भारत' विषय पर छात्रों के एक सभा को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं।
छात्रों का यह सम्मेलन 11 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है, जिस दिन स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो में अपना ऐतिहासिक भाषण दिया था।
इस वर्ष, हम स्वामी विवेकानंद के शिकागो संबोधन की 125 वीं वर्षगांठ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का शताब्दी समारोह मना रहे हैं।
स्वामी विवेकानंद बड़ी ही मजबूती के साथ युवा शक्ति में विश्वास करते थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान देखा था।
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर, हम अपने युवाओं के सपने और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।"
*****
अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्मीकि महतो/अभय कुमार
(रिलीज़ आईडी: 1502321)
आगंतुक पटल : 42