गृह मंत्रालय

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2017

प्रविष्टि तिथि: 11 SEP 2017 5:22PM by PIB Delhi

वर्ष 2018 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। पद्म पुरस्कार, 2018 के लिए नामांकन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2017 है।

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/ सिफारिश गृह मंत्रालय द्वारा तैयार पद्म पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। यह पोर्टल www.padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन पोर्टल पर बड़ी संख्या में लोग नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं जो 15 सितंबर, 2017 की आधी रात को बंद होगी।

15 सितंबर, 2017 के बाद प्राप्त नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।   

***

वीके/ एके/सीएस-3725


(रिलीज़ आईडी: 1502363) आगंतुक पटल : 37