कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
एसीसी नियुक्ति
प्रविष्टि तिथि:
12 SEP 2017 11:54AM by PIB Delhi
केंद्रीय मंत्रीमंडल की नियुक्ति समिति ने निम्नलिखित अधिकारियो को विशेष सचिव के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की है। ये अधिकारी सचिव पद के समान पदग्रहण करने के लिए सूचीबद्ध हैं। इन अधिकारियों की नियुक्ति सचिव के समान पद और वेतनमान पर की जाएगी।
1. श्री टी.जैकब, भारतीय प्रशासनिक सेवा (तमिलनाडु:1984) सचिव,संघलोक सेवा आयोग।
2. श्रीमती स्मिता नागराज,भारतीय प्रशासनिक सेवा(तमिलनाडुः1984)महानिदेशक, अधिग्रहण,रक्षा मंत्रालय
3. श्री निखिलेश झा,भारतीय प्रशासनिक सेवा(एमएनः1984)अपर सचिव और वित्तीय सलाहकार,उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
*****
वीके/एजे/पीबी-3735
(रिलीज़ आईडी: 1502442)
आगंतुक पटल : 30