रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्री ने गुजरात का दौरा किया
प्रविष्टि तिथि:
12 SEP 2017 5:35PM by PIB Delhi
माननीय रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 10-11 सितंबर 2017 को अहमदाबाद स्थित गोल्डन कतार प्रभाग का का दौरा किया। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और दक्षिणी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल पी एम हारिज ने उनकी अगवानी की।
रक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद, श्रीमती निर्मला सीतारमण ने अहमदाबाद का दौरा किया जहां उन्हें सेना के दक्षिणी कमान के कमांडर ने परिचालन की स्थिति की जानकारी दी। माननीय मंत्री ने सर क्रीक को दौरे के लिए अपनी पहली पसंद के रूप में इसलिए चुना क्योंकि दक्षिणी कमान समग्र सुरक्षा आवश्यकताओं के लिए प्रासंगिक है।
गोल्डन कटार प्रभाग के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने रक्षा मंत्री को इस क्षेत्र की ऐतिहासिक प्रासंगिकता और सामरिक प्रभावों की जानकारी दी।
सेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल के सभी रैंकों के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए किए जाने वाले प्रयासों और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की सराहना की।
कर्नल अमन आनंद
पीआरओ (सेना)
*****
वीके/पीकेपी-3743
(रिलीज़ आईडी: 1502559)
आगंतुक पटल : 29