जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय
गडकरी ने हिंदी के प्रयोग पर दिया जोर
हिंदी दिवस पर केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री का संदेश
प्रविष्टि तिथि:
14 SEP 2017 3:35PM by PIB Delhi
|
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री ने सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकतम उपयोग पर बल देते हुए कहा है कि हिन्दी सिर्फ भाषा या संवाद का ही साधन नहीं है, बल्कि यह हर भारतीय के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध का सेतु भी है। हिन्दी दिवस पर अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि हिन्दी की विशिष्टता भारतीयों को भावनात्मक मजबूती देती है। श्री गडकरी ने कहा कि ‘’हिन्दी की उदारता, व्यापकता और सांस्कृतिक मूल्यों के कारण ही भारत पूरे विश्व में अतुलनीय है। आइए हम अपनी मातृभाषा का सम्मान बनाए रखने का संकल्प लें।‘’
*****
समीर/आईपीएस/एसके/इरशाद-3773 |
(रिलीज़ आईडी: 1502824)
आगंतुक पटल : 35