प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने अभियन्‍ता दिवस पर अभियन्‍ताओं को याद किया; भारत रत्‍न एम. विश्‍वेश्‍वरय्या को उनकी जयन्‍ती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 15 SEP 2017 11:46AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अभियन्‍ता दिवस पर देश के अभियन्‍ताओं को याद किया। प्रधानमंत्री ने भारत रत्‍न एम. विश्‍वेश्‍वरय्या को उनकी जयन्‍ती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा “अभियन्‍ता दिवस पर मैं सभी अभियन्‍ताओं को प्रणाम करता हूं और राष्‍ट्र के विकास में उनके अभिन्‍न योगदान की सराहना करता हूं।

भारत रत्‍न एम. विश्‍वेश्‍वरय्या को उनकी जयन्‍ती पर हार्दिक श्रद्धांजलि। स्‍वयं एक अभियन्‍ता के रूप में वह अपरिमित प्रेरणा के स्रोत हैं।”

******

अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्‍मीकि महतो 


(रिलीज़ आईडी: 1502943) आगंतुक पटल : 39