रक्षा मंत्रालय

रक्षा मंत्रालय ने ‘स्‍वच्‍छता ही सेवा’ अभियान की शुरूआत की 

प्रविष्टि तिथि: 15 SEP 2017 7:16PM by PIB Delhi
 
 
रक्षा सचिव श्री संजय मित्रा ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को आज स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई। यह रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित 15 सितम्‍बर से 2 अक्‍तूबर 2017 तक चलने वाले ‘स्‍वच्‍छता ही सेवा’ अभियान का हिस्‍सा है। प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 27 अगस्‍त 2017 को सफाई पर ध्‍यान देने और जन आंदोलन के रूप में पूरे देश में सफाई के लिए माहौल बनाने की अपील की थी। 

रक्षा मंत्रालय ने साउथ ब्‍लॉक और सेना भवन के अन्‍दर और बाहर 18 दिन के अभियान के दौरान सफाई आंदोलन चलाने की एक कार्य योजना बनाई है। इसके तहत दोनों इमारतों में प्राकृतिक रूप से नष्‍ट होने वाले और नष्‍ट नहीं होने वाले कचरे के लिए प्रमुख स्‍थानों पर कूड़ेदानों की व्‍यवस्‍था, कबाड़ की छंटाई, पार्किंग, गलियारे, सीढ़ि‍यों और लिफ्ट की सफाई शामिल है। इस अभियान में ‘स्‍वच्‍छ भारत मिशन’ विषय पर कविता, स्‍लोगन और लेख प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा। 
 

 

*****

 

वीके/एके/आरएन–3795

(रिलीज़ आईडी: 1503048) आगंतुक पटल : 48