गृह मंत्रालय

कल दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2017 4:49PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने गहरे दुःख के साथ कल (16 सितम्बर, 2017) को आर्मी रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल नई दिल्ली में वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के निधन की घोषणा की।

 वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार कल (18 सितम्बर, 2017) को बरार स्कवेयर, दिल्ली में सुबह 10 बजे किया जाएगा। दिवंगत गणमान्य को सम्मान के प्रतीक के रूप में अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया जाएगा व अंतिम संस्कार के दिन उन सभी भवनों पर जहाँ यह नियमित तौर पर फहराया जाता है, वहाँ (18 सितम्बर, 2017)  राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। 

***

वीके/पीकेए/सीएल–3807


(रिलीज़ आईडी: 1503093) आगंतुक पटल : 37