रक्षा मंत्रालय

वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के अंतिम संस्कार के सम्बन्ध में प्रबन्ध- व्यवस्था

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2017 5:43PM by PIB Delhi

वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके निवास स्थान 7 ए कौटिल्या मार्ग नई दिल्ली में श्रद्धाञ्जलि प्रदान करने के लिए रखा गया है। भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्रालय की ओर से रक्षा मंत्री, तीनों सेवाओं के प्रमुख, शहरी विकास राज्यमंत्री व अन्य गणमान्य लोगों ने श्रद्धाञ्जलि अर्पित की।

 उनके पार्थिव शरीर को कल उनके निवास स्थान से प्रातः 8 बजकर 15 मिनट पर बन्दूक धारी गाड़ी में जलूस के रूप में ले जाया जाएगा।

 उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ कल 18 सितम्बर, 2017 को बरार स्कवेयर नारायणा में प्रातः 9 बजकर 30 मिनट से किया जाएगा। इस दौरान  बन्दूकों की सलामी भी दी जाएगी तथा अंतिम संस्कार से पूर्व सलामी गारद दी जाएगी।   

 

***

वीके/पीकेए/डीए–3808


(रिलीज़ आईडी: 1503097) आगंतुक पटल : 31