प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह को अस्पताल में देखने पहुंचे; उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रविष्टि तिथि:
16 SEP 2017 6:45PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गंभीर रूप से बीमार भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह को देखने के लिए सेना अस्पताल (आरएंडआर), नई दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह को देखने के लिए आरएंडआर अस्पताल गया, जो गंभीर रूप से बीमार हैं। मैं उनके परिवार के सदस्यों से भी मिला।
हम सब भारतीय वायु सेना के मार्शल के जल्द-से-जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। डॉक्टर अपनी तरफ से बेहतर इलाज कर रहे हैं।”
*****
अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्मीकि महतो/अभय कुमार
(रिलीज़ आईडी: 1503141)
आगंतुक पटल : 41