प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 16 SEP 2017 10:05PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट्स की एक श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह ने भारतीय वायु सेना में क्षमता निर्माण पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित किया और उन्होंने हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूती प्रदान की। उन्हें एक प्रतिष्ठित वायु योद्धा और एक अच्छा इंसान बताते हुए प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति अपना शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के निधन से देश दु:खी है। हम देश के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करते हैं।

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह ने भारतीय वायु सेना में क्षमता निर्माण पर दृढ़ता से ध्यान केंद्रित किया और हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूती प्रदान की।

भारत 1965 में भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के उत्कृष्ट नेतृत्व को कभी नहीं भूल सकता, जब भारतीय वायु सेना ने पर्याप्त कार्रवाई की।

कुछ समय पहले मैंने उनसे मुलाकात की, तब अस्‍वस्‍थ होने के बावजूद खड़े होकर मुझे सैलूट करने की कोशिश की, हालांकि मैंने मना किया। इस प्रकार का उनमें सैनिक का अनुशासन था।

मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और उनके चाहने वालों के साथ है जो एक प्रतिष्ठित वायु योद्धा और अच्छे व्यक्ति, भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह की मृत्यु पर दु:खी हैं। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शान्‍ति प्रदान करें।”

 

*****

 

अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्‍मीकि महतो/अभय कुमार


(रिलीज़ आईडी: 1503143) आगंतुक पटल : 50