गृह मंत्रालय

एनआईए तथा एसएसबी के महानिदेशकों की नियुक्ति 

प्रविष्टि तिथि: 18 SEP 2017 4:43PM by PIB Delhi
 
 

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने निम्नलिखित स्वीकृति दी है –

  1. सीबीआई के अपर निदेशक श्री वाई सी मोदी, आईपीएस (असम : 84) को श्री शरद कुंन्नर, आईपीएस (हरियाणा : 79) (सेवानिवृत्त) के 30.10.2017 को कार्यकाल समाप्त होने पर पदभार ग्रहण करने की तिथि से, जो भी पहले हो, सेवानिवृत्ति की तिथि 05.2021 तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

 

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री वाई सी मोदी की एनआईए में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्ति को भी स्वीकृती दी है ताकि वह सुचारू रूप से एनआईए में दायित्व ग्रहण कर सके।

 

  1. सीमा सुरक्षा बल के अपर महानिदेशक श्री रजनीकांत मिश्र, आईपीएस (यूपी: 84) को श्रीमती अर्चना रामसुंदरम, आईपीएस (तमिलनाडु : 80) की सेवा अवधि समाप्त होने पर, पदभार ग्रहण करने की तिथि से, जो भी पहले हो, उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक 31.08.2019 तक सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है है।  

 

***

वीके/एकेजी/सीएस/एसकेपी–3817

 


(रिलीज़ आईडी: 1503190) आगंतुक पटल : 44