रक्षा मंत्रालय

एएनसी द्वारा हैवलॉक से पर्यटकों की निकासी 

प्रविष्टि तिथि: 18 SEP 2017 5:42PM by PIB Delhi
 
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा हो रही है। 13 सितंबर, 2017 से समुद्र में असामान्य हलचल हो रही है। नागरिक प्रशासन की ओर से यह संदेश मिला कि जहाज में तकनीकी खराबी के कारण मैक्रूज जहाज की हैवलॉक से पर्यटकों को वापस लाने की यात्रा रद्द कर दी गई। यह भी बताया गया कि 18 सितंबर, 2017 को सुबह जिन यात्रियों का विमान प्रस्थान था वह रुके पड़े हैं और उन्हें पोर्ट ब्लेयर लाने की आवश्यकता है। रात में असैनिक जहाजों की हैवलॉक यात्रा नहीं होने से रुके पड़े पर्यटकों को वापस लाने के लिए अंडमान और निकोबार कमान से संपर्क किया गया है।

नौसेना के दो जहाज आईएनएस बंगरम तथा आईएनएस बैतिमाल्व को भारी वर्षा और अत्यधिक खराब मौसम के बावजूद रवाना किया गया। 24 पर्यटक (10 महिलाएं, 10 पुरुष और 4 बच्चे) हैवलॉक में आईएनएस बंगरम में सवार हुए और उन्हें पोर्ट ब्लेयर के लिए रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के 54 अधिकारी इसी जहाज पर सवार हुए। यह अधिकारी द्वीप समूह में गए थे और मैक्रूज जहाज की वापसी यात्रा स्थगित हो जाने से रुके पड़े थे। इस तरह दो जहाजों से रूके पड़े कुल 78 कर्मियों को पोर्ट ब्लेयर लाया गया। समुद्री स्थिति खराब होने के कारण पर्यटकों को जहाज के भीतर ठहराया गया और उन्हें जलपान भी दिया गया। लगभग 2230 बजे पोर्ट ब्लेयर पहुंचने पर उन्हें नौसेना परिवहन द्वारा ठहरने वाले स्थानों तक पहुंचाया गया। रुके पड़े पर्यटकों ने एएनसी द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और जहाजों की सहायता की काफी प्रशंसा की।
 

******



वीके/एकेजी/सीएस–3818

(रिलीज़ आईडी: 1503226) आगंतुक पटल : 39