पर्यटन मंत्रालय
पर्यटन मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2017 8:50PM by PIB Delhi
| |
पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जंतर मंतर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तीसरे दिन के काम की योजना बनाई गई। तदनुसार, नामित पदाधिकारियों और अधिकारियों ने एएसआई स्मारक जंतर मंतर, नई दिल्ली का दौरा किया। पीएमयू (एसबीएम) के निदेशक श्री पी. वेंकटेशन ने स्मारक के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद कर्मचारियों ने गहन साफ-सफाई कार्य संपन्न किया, जिसमें संरक्षण सहायक सहित एएसआई के सभी पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। साफ-सफाई कार्य पार्किंग क्षेत्र, सर्विस रोड, टिकट काउंटर के आसपास के क्षेत्र और पेयजल वाले क्षेत्र में किया गया। इस प्रकार तीसरे दिन का काम संपन्न हो गया और अपेक्षित नतीजे सामने आए।
*****
वीके/आरआरएस -3824 |
(रिलीज़ आईडी: 1503264)
आगंतुक पटल : 37