रक्षा मंत्रालय
नौसेना की पश्चिमी कमान के विभिन्न जहाजों और पनडुब्बी की तैनाती
प्रविष्टि तिथि:
20 SEP 2017 2:34PM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान के दो जहाज,एक पनडुब्बी और दो लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान वर्तमान में पश्चिमी अरब सागर और दक्षिणी भारतीय महासागर में तैनात किए गए हैं।
भारतीय नौसेना के जहाज मुंबई और पनडुब्बी शिशुमार ने पश्चिमी अरब सागर में अपनी तैनाती के अंतर्गत मार्ग में कई अभ्यास करते हुए ओमान के डुक्म बंदरगाह में प्रवेश किया। भारतीय नौसेना की पनडुब्बी ने लंबी अवधि के बाद विदेशी बंदरगाह में प्रवेश किया है। एक माह की तैनाती में नौसेना दल अरब सागर रिम देशो के साथ निगरानी और सहयोग बढाने के उद्धेश्य से कार्यरत रहेगें। भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस कोच्चि भी दक्षिणी भारतीय महासागर में तैनात रहेगा।
क्षेत्र में नौसेना का संचालन करने वाली भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान त्रिस्तरीय निगरानी को सशक्त कर रहा है। इसके अंतर्गत तटीय देशो के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग को ओर मजबूत किया जाएगा।
*****
वीके/एजे-3846
(रिलीज़ आईडी: 1503406)
आगंतुक पटल : 33