राष्ट्रपति सचिवालय

सद्भावना अभियान में शामिल जम्‍मू-कश्‍मीर के युवाओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2017 3:17PM by PIB Delhi

सदभावना अभियान के प्रतिभागी जम्‍मू कश्‍मीर की गुरेज घाटी युवाओं के एक दल ने आज (20 सितंबर, 2017) राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से राष्‍ट्रपति भवन में मुलाकात की।

युवाओं का स्‍वागत करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि युवा वर्ग जम्‍मू कश्‍मीर का भविष्‍य है और राज्‍य के विकास में अपनी भूमिका अदा करना उनकी जिम्‍मेदारी है। उन्‍होंने कहा कि देश की सरकारों ने राज्‍य के लोगों के कल्‍याण के लिए कई कार्य किए हैं। उन्‍होंने युवाओं से भारतीय सेना के अनुशासन से सीख लेने को कहा। उन्‍होंने सद्भावना पहल के लिए सेना को बधाई दी और इस कार्यक्रम की सफलता की कामना की।

भारतीय सेना की 109 इंफेंट्री ब्रिगेड द्वारा सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया था जिसका उद्देश्‍य युवाओं में विश्‍वास और राष्‍ट्रीय सद्भाव की भावना पैदा करना है। इस यात्रा में ये युवा श्रीनगर, दिल्‍ली, लेंसडाउन, ऋषिकेश और देहरादून का दौरा कर रहे हैं।

*****

वीके/एमके/एसके–3861


(रिलीज़ आईडी: 1503603) आगंतुक पटल : 38