कोयला मंत्रालय
19 सितंबर, 2017 को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा विद्युत क्षेत्र को भेजे गए कोयले की स्थिति
प्रविष्टि तिथि:
21 SEP 2017 6:24PM by PIB Delhi
| |
- 19 सितंबर, 2017 को कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा कुल मिलाकर 1.45 मिलियन टन (एमटी) कोयला भेजा गया।
- इसमें से लगभग 1.17 एमटी कोयला विद्युत क्षेत्र को और शेष 0.28 एमटी कोयला गैर-निगमित क्षेत्र को भेजा गया।
- 19 सितंबर, 2017 को कोयले की कुल 208 रेलवे रैक विभिन्न उपभोक्ताओं को भेजी गईं जिनमें से 196 रेलवे रैक अकेले विद्युत क्षेत्र को भेजी गईं।
- रेल मार्ग के जरिये विद्युत क्षेत्र को भेजे गए कोयले की मात्रा 19 सितंबर, 2016 की मात्रा की तुलना में लगभग 10.9 प्रतिशत ज्यादा रही।
- 19 सितंबर, 2017 को सीआईएल की कोयला खदानों में पिटहेड स्टॉक 32.66 एमटी का रहा।
- 19 सितंबर, 2017 को ‘क्रिटिकल’ और ‘सुपर क्रिटिकल’ श्रेणी वाले विद्युत संयंत्रों की संख्या क्रमश: 8 एवं 11 थी।
*****
वीके/आरआरएस/वाईबी- 3868
|
(रिलीज़ आईडी: 1503677)
आगंतुक पटल : 38