कोयला मंत्रालय

20 सितंबर, 2017 को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा विद्युत क्षेत्र को भेजे गए कोयले की स्थिति

प्रविष्टि तिथि: 22 SEP 2017 3:19PM by PIB Delhi
  • 20 सितंबर, 2017 को कोल इं‍डिया लिमिटेड द्वारा कुल मिलाकर 1.46 मिलियन टन (एमटी) कोयला भेजा गया।
  • इसमें से लगभग 1.17 एमटी कोयला विद्युत क्षेत्र को और शेष 0.29 एमटी कोयला गैर-निगमित क्षेत्र को भेजा गया।
  • 20 सितंबर, 2017 को कोयले की कुल 216.5 रेलवे रैक विभिन्‍न उपभोक्‍ताओं को भेजी गईं जिनमें से 198.5 रेलवे रैक अकेले विद्युत क्षेत्र को भेजी गईं।
  • रेल मार्ग के जरिये विद्युत क्षेत्र को भेजे गए कोयले की मात्रा 20 सितंबर, 2016 की मात्रा की तुलना में लगभग 15.3 प्रतिशत ज्‍यादा रही।
  • 20 सितंबर, 2017 को सीआईएल की कोयला खदानों में पिटहेड स्‍टॉक 32.466 एमटी का रहा।
  • 20 सितंबर, 2017 को ‘क्रिटिकल’ और ‘सुपर क्रिटिकल’ श्रेणी वाले विद्युत संयंत्रों की संख्‍या क्रमश: 7 एवं 9 थी।

*****

वीके/आरआरएस/वाईबी- 3878


(रिलीज़ आईडी: 1503748) आगंतुक पटल : 26