रक्षा मंत्रालय
भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत
प्रविष्टि तिथि:
22 SEP 2017 6:34PM by PIB Delhi
भारत और पाकिस्तान के बीच आज (22 सितंबर, 2017) डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई। इस बातचीत के लिए पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आग्रह किया था। बातचीत के दौरान पाकिस्तानी डीजीएमओ ने पाक नागरिकों को निशाना बनाए जाने का मुद्दा उठाया।
जवाब में भारत के डीजीएमओ ने जम्मू सेक्टर में पाक रेंजर्स द्वारा संघर्ष विराम की अवहेलना का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल को पाक रेंजर्स को उचित जवाब देने के लिए तैनात किया गया है। पाक डीजीएमओ को यह भी अवगत कराया गया कि भारतीय सेना ने कभी पाक नागरिकों पर निशाना नहीं साधा है। सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर सीमा के पास पाक चौकियों की तरफ से होने वाली सशस्त्र घुसपैठ को रोकने के लिए गोलीबारी की थी। भारत के डीजीएमओ ने कहा कि भारतीय फौज एक कर्तव्यनिष्ठ सेना है और फौज को होने वाले किसी भी नुकसान का उचित जवाब देने का अधिकार रखती है।
***
वीके/एकेपी/सीएस–3882
(रिलीज़ आईडी: 1503794)
आगंतुक पटल : 29