प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने 1918 में हाईफा को स्वतंत्र कराने में अपनी जान न्यौछावर करने वाले भारतीय सैनिकों को सलाम किया

प्रविष्टि तिथि: 23 SEP 2017 5:15PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 1918 में हाईफा को स्‍वतंत्र कराने में अपनी जान न्‍योछावर करने वाले भारतीय सैनिकों को सलाम किया है। अपने संदेश में उन्‍होंने कहा:-

‘हाईफा दिवस के अवसर पर 1918 में हाईफा को स्‍वतंत्र कराने में अपनी जान न्‍यौछावर करने वाले बहादुर भारतीय सैनिकों को मेरा सलाम।

जुलाई में हाईफा का दौरा कर वहां व्‍यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करने पर मुझे संतोष हुआ।

 

*****

 

अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्‍मीकि महतो/सुरेंद्र कुमार/सोनिका


(रिलीज़ आईडी: 1503901) आगंतुक पटल : 44