कोयला मंत्रालय
23 सितंबर 2017 को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) द्वारा ऊर्जा क्षेत्र को भेजे गए कोयले की स्थिति
प्रविष्टि तिथि:
26 SEP 2017 2:05PM by PIB Delhi
- 23 सितंबर 2017 को कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा कुल 1.52 एमटी कोयला भेजा गया।
- कुल दैनिक भेजे गए कोयला में से बिजली क्षेत्र को लगभग 1.22 एमटी कोयला भेजा गया और बाकी 0.30 एमटी गैर-विनियमित क्षेत्र को भेजा गया।
- 23 सितंबर 2017 को विभिन्न ग्राहकों को कोयला 222 रेलवे रेक से भेजा गया। इसमें से 201 रेलवे रेक केवल बिजली क्षेत्र को ही भेजे गए।
- बिजली क्षेत्र को रेल के द्वारा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 24.1 प्रतिशत अधिक कोयला भेजा गया।
- 23 सितंबर 2017 को ऊपरी स्तर पर कोयला खदान स्टॉक 31.91 एमटी था।
- 23 सितंबर 2017 को महत्वपूर्ण और अत्याधिक महत्वपूर्ण श्रेणी में बिजली संयंत्रों की संख्या क्रमशः 6 और 9 है।
***
वीएल/पीकेए/एमएस-3922
(रिलीज़ आईडी: 1504041)
आगंतुक पटल : 27