पर्यटन मंत्रालय

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री अल्फोंस कन्ननथनम ने जनपथ मार्किट में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में भाग लिया

प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2017 7:27PM by PIB Delhi

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अल्फोंस कन्ननथनम ने आज नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित जनपथ मार्किट में स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया। पर्यटन मंत्री तथा पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर जनपथ मार्किट और इसके आस-पास के क्षेत्र में सफाई अभियान की योजना बनाई थी। मंत्री महोदय ने जनपथ मार्किट, आस-पास के क्षेत्र, पार्किंग एरिया और आस-पास की सड़कों के सफाई अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। पर्यटन मंत्रालय के कर्मचारियों ने भी उनके साथ इस अभियान में हिस्सा लिया और कचरा एकत्र किया।

मंत्री महोदय ने उपस्थित जनसमुदाय से देश को विश्व के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल के रूप में बदलने के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन पर्यटन स्थलों सहित सभी स्थलों को स्वच्छ बनाने का है और पर्यटन मंत्रालय इसके प्रति कृतसंकल्प है। 

 

   

वीके/जेके/एमएम-3952


(रिलीज़ आईडी: 1504213) आगंतुक पटल : 33