रेल मंत्रालय

भारतीय रेल मुंबई क्षेत्र में 100 नई उपनगरीय रेल सेवाएं आरंभ करेगी 




इन अतिरिक्‍त सेवाओं के साथ पश्चिमी रेलवे और मध्‍य रेलवे के मुंबई में कुल उपनगरीय स्‍थानीय रेल सेवाएं वर्तमान 2983 सेवाओं से बढ़कर 3083 उपनगरीय सेवाओं तक पहुंच जाएगी



इन नई उपनरगीय सेवाओं के लागू होने से भीड़भाड़ में कमी आने और तेज यातायात सेवा उपलब्‍ध होने से मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर रोजाना यात्रा करने वाले 77 लाख यात्रियों को लाभ पहुंचेगा 

प्रविष्टि तिथि: 28 SEP 2017 4:13PM by PIB Delhi
 

 

 

   मुंबई उपनगरीय रेल सेवाओं को एक बड़े प्रोत्‍साहन के रूप में, भारतीय रेल पश्चिमी रेलवे और मध्‍य रेलवे जोन के अपने मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर 100 अतिरिक्‍त स्‍थानीय रेल सेवाएं आरंभ कर रही है। इन अतिरिक्त सेवाओं के साथ पश्चिमी रेलवे और मध्य  रेलवे के मुंबई में कुल उपनगरीय स्थानीय रेल सेवाएं वर्तमान 2983 सेवाओं से बढ़कर 3083 उपनगरीय सेवाओं तक पहुंच जाएगी।

    ये सेवाएं कल अर्थात 29 सितंबर, 2017 को मुंबई में आयोजित एक भव्‍य कार्यक्रम में आरंभ की जाएंगी। इस अवसर पर केन्‍द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री श्री पीयूष गोयल तथा अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

     इन 100 सेवाओं में से, 32 नई सेवाएं पश्चिमी रेल में और 68 सेवाएं मध्‍य रेलवे में आरंभ की जाएंगी।

पश्चिमी रेलवे में 17 सेवाएं 1 अक्‍तूबर 2017 से ‘अप’ दिशा में आरंभ की जाएंगी, जबकि 15 सेवाएं 1 अक्‍तूबर 2017 से ‘डाउन’ दिशा में आरंभ की जाएंगी। कुल मिलाकर, पश्चिमी रेलवे में 32 नई सेवाएं आरंभ की जाएंगी। पश्चिमी रेलवे वर्तमान में 1323 उपनगरीय सेवाएं संचालित करती है। इन सेवाओं के जुड़ने के बाद पश्चिमी रेलवे में कुल उपनगरीय सेवाएं 1355 तक पहुंच जाएंगी।

 

मध्‍य रेलव में   14 उपनगरीय सेवाएं 2 अक्‍तूबर, 2017 से ‘हार्बर लाइन’ पर आरंभ की जाएंगी। 2 अक्‍टूबर, 2017 से ‘ट्रांस-हार्बर लाइन’ पर 14 उपनगरीय सेवाएं आरंभ की जाएंगी। ‘मेन लाइन’ पर 16 उपनगरीय सेवाएं 1 नवम्‍बर, 2017 से आरंभ की जाएंगी तथा ‘हार्बर’ एवं ‘ट्रांस-हार्बर लाइन’ पर 24 उपनगरीय सेवाएं 31 जनवरी, 2018 से आरंभ की जाएंगी। कुल मिलाकर मध्‍य रेलवे में 68 सेवाएं आंरभ की जाएंगी। मध्‍य रेलवे वर्तमान में 1660 उपनगरीय सेवाओं का संचालन करती है। इन सेवाओं के जुड़ने के बाद मध्‍य रेलवे में कुल उपनगरीय सेवाएं 1728 तक पहुंच जाएंगी।

    इन नई उपनगरीय सेवाओं के लागू होने से मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में भीड़भाड़ में कमी आएगी तथा परिवहन में तेजी आएगी। इससे मुंबई उपनगरीय नेटवर्क में रोजाना यात्रा करने वाले 77 लाख यात्रियों को लाभ पहुंचेगा।      

 

      

******

 

वीके/एसकेजे/वाईबी-3958


(रिलीज़ आईडी: 1504282) आगंतुक पटल : 130