संस्‍कृति मंत्रालय

डॉ. महेश शर्मा ने हुमायूं के मकबरे पर ‘स्‍वच्‍छता ही सेवा’ अभियान में भाग लिया

प्रविष्टि तिथि: 28 SEP 2017 6:01PM by PIB Delhi
 

   केन्‍द्रीय संस्‍कृति राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने आज नई दिल्‍ली के हजरत निजामुद्दीन दरगाह के निकट हुमायूं के मकबरे पर आयोजित ‘स्‍वच्‍छता ही सेवा’ अभियान में भाग लिया। इस स्‍वच्‍छता अभियान की योजना संस्‍कृति मंत्रालय एवं भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा बनाई गई थी। मंत्री महोदय एवं अधिकारियों तथा पर्यटन मंत्रालय और एएसआई के कर्मचारियों ने वहां सघन सफाई कार्य किया और कचरा उठाया।

   मंत्री महोदय ने कहा कि प्रधानमंत्री के महान विजन को पूरा करने के लिए संस्‍कृति मंत्रालय अपने सभी पुरातात्विक स्‍थलों की सफाई करने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रारंभ में देश भर में भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (एएसआई) के नियंत्रण के तहत 100 आदर्श स्‍मारकों की सफाई की जा रही है। आज के बाद से, इन स्‍मारकों की सफाई के लिए हर महीने एक सप्‍ताह कार्य किया जाएगा। उन्‍होंने लोगों से भारत को गंदगी मुक्‍त और भ्रष्‍टाचार मुक्‍त देश बनाने की अपील की। 

 

******

वीके/एसकेजे/वाईबी-3960

 


(रिलीज़ आईडी: 1504307) आगंतुक पटल : 36