रक्षा मंत्रालय

भारत-अमेरिका संयुक्त युद्ध अभ्यास का समापन

प्रविष्टि तिथि: 28 SEP 2017 7:08PM by PIB Delhi

अमेरिका के वाशिंगटन स्थित ज्वाइंट बेस लुइस मेकॉड में संयुक्त भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास का समापन 27 सितंबर, 2017 को हुआ।

युद्ध अभ्यास भारत और अमेरिका के बीच वार्षिक अभ्यास है, जो भारत और अमेरिका की सेना के बीच भागीदारी को सशक्त करता है। प्रशिक्षण में शहरी वातावरण में विशेष अभ्यास, आतंकवाद निरोधी ऑपरेशन पर विशेष जोर दिया गया। शुरूआती दौर के अभ्यास में प्लाटून स्तर का प्रशिक्षण किया गया, जो बाद में कंपनी स्तर के अभ्यास में परिवर्तित हुआ। सैन्य दलों के त्वरित जमा होने के लिए हेलीकॉप्टर पर आधारित अभ्यास भी किए गए।

दोनों देशों की सेनाओं ने एक-दूसरे की विशेषज्ञता और प्लाटून और कंपनी स्तर के ऑपरेशन से लाभ अर्जित किया। इसके साथ ही भारतीय दल को “स्ट्राइकर” पैदल सेना लड़ाकू वाहन का अनुभव प्राप्त हुआ और अमेरिकी सेना को पैदल सेना के पहाड़ी इलाके में कार्यवाही संबंधी अनुभव प्राप्त किया।

दो हफ्तों के अभ्यास का समापन दोनों देशों के बीच बढ़ती हुई भागीदारी को प्रदर्शित करने वाले समारोह के साथ संपन्न हुआ। आकर्षक समापन समारोह को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के साथ भारतीय सेना के पांच पूर्व अधिकारियों ने भी देखा।

युद्ध अभ्यास 2017 ने संयुक्त प्रशिक्षण के सभी उद्देश्यों को प्राप्त किया और इससे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को ओर मजबूती मिलेगी।

 

*****

 

वीके/एजे/एमएस-3975


(रिलीज़ आईडी: 1504352) आगंतुक पटल : 56