रक्षा मंत्रालय
190वां गनर्स डे समारोह
प्रविष्टि तिथि:
28 SEP 2017 12:25PM by PIB Delhi
भारतीय सेना की सबसे बड़ी शाखा तोपखाना रेजीमेंट (आर्टिलरी) ने 28 सितंबर, 2017 को 190वां गनर्स डे धूमधाम से मनाया। गनर्स डे का आयोजन 28 सितंबर, 1827 को भारतीय सेना की पहली तोपखाना शाखा 5 (बंबई) माउंटेन बैटरी की स्थापना के अवसर पर किया जाता है।
तोपखाना रेजीमेंट समय के साथ निर्णय लेने वाली शाखा, युद्ध जीतने वाला अहम भाग बनकर उभरा और यह भविष्य की सभी युद्धों में अहम भूमिका निभाती रहेगी। तोपखाना रेजीमेंट आज हथियारों के साथ-साथ भारत सरकार की ‘भारत में निर्माण’ के अंतर्गत आधुनिकता के पथ पर अग्रसर है।
इस पावन दिवस पर अमर जवान ज्योति पर जनरल (सेवानिवृत्त) दीपक कपूर और आर्टिलरी के महानिदेशक और तोपखाना रेजीमेंट के कर्नल कमांडेट लेफ्टिनेंट जरनल पी.के. श्रीवास्तव ने देश के प्रति बलिदान देने वाले जवानों का स्मरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारी भी उपस्थित थे।
*****
वीके/एजे/एमएस-3976
(रिलीज़ आईडी: 1504362)
आगंतुक पटल : 39