उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने दशहरे के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी
प्रविष्टि तिथि:
29 SEP 2017 1:36PM by PIB Delhi
| |
| |
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने दशहरे के पावन पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दशहरे का त्यौहार हमें बुराई पर अच्छाई की विजय की याद दिलाता है और भगवान राम के आदर्श जीवन और कल्याण कार्य में उनकी विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों के बीच सौहार्द और मैत्री की भावना को बढ़ावा देता है।
उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है-
“दशहरे के पवन पर्व पर मैं देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। पारम्परिक उत्साह और उमंग से मनाया जाने वाला यह त्यौहार हमें भगवान राम के नैतिक जीवन और सद्कार्य में उनकी विश्वास को दर्शाता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत के आंतरिक संदेश को ही नहीं संप्रेषित करता, बल्कि लोगों के बीच शुभता और सौहार्द की भावना को भी बढ़ाता है।
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व देश में शांति, सद्भाव और संपन्नता लाए।“
******
वीके/पीकेए/एमएस-3978 |
(रिलीज़ आईडी: 1504369)
आगंतुक पटल : 28