गृह मंत्रालय

श्री राजनाथ सिंह ने भारत-तिब्बत पुलिस की रिमखिम एवं लपथाल सीमा चौकियों का दौरा किया

गृह मंत्री ने दशहरा पर्व के अवसर पर जवानों को शुभकामनाएं दी

प्रविष्टि तिथि: 30 SEP 2017 4:11PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह उत्तराखण्ड राज्य के चार दिवसीय दौरे पर है। दौरे के तीसरे दिन आज श्री राजनाथ सिंह ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की रिमखिम और लपथाल सीमा चौकियों का दौरा किया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने जवानों से बातचीत की और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होने जोशीमठ में नागरिक कार्य कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर को संबोधित किया। वे कल आईटीबीपी की माना सीमा चौकी भी गए।

कल उनका उत्तराखण्ड राज्य का दौरा समाप्त हो रहा है।

                  

******

वीएल/पीकेए/सीएल-3993

 


(रिलीज़ आईडी: 1504508) आगंतुक पटल : 28