उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने हर भारतीय से स्वच्छ भारत अभियान में भाग लेने का आव्हान किया
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2017 12:54PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि हर भारतीय को स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी करनी चाहिए जिससे 02 अक्टूबर,2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। श्री नायडू आज इंडिया टुडे समूह द्वारा आयोजित इंडिया टुडे सफाईगिरी पुरस्कार-2017 वितरित करने के अवसर पर संबोधन कर रहे थे।
उपराष्ट्रपति श्री नायडू ने कहा कि गांधीजी ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी और उन्होंने कहा था कि “स्वच्छता राजनीतिक स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण है। हमारी कई बीमारियों का कारण शौचालयो की स्थिति और शौच का उपयुक्त निपटाना न करने की गंदी आदत है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को स्वच्छ भारत अभियान के द्वारा पूरा किया जा सकता है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि चलता है रवैया अपनाने से हम प्रगति प्राप्त नहीं कर सकते हैं। लोगो के जीवन में वास्तविक बदलाव लाने के लिए हमें संयुक्त रूप से नए नवचारो की की खोज जारी रखनी होगी। इस पवित्र अभियान के लिए हम सबको जिम्मेदारी निभानी होगी। ये महज एक कार्य या रोजमर्रा का कार्य नहीं है।
उपराष्ट्रपति ने स्वच्छ भारत के अंबेसडर श्री अरूण पुरी के नेतृत्व में इंडिया टुडे समूह द्वारा सफाईगिरी पुरस्कारो के आयोजन के लिए समूह की सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया आज लोगो के विचार को प्रभावित करने की अपार संभावना रखता है और इस प्रकार के पुरस्कार समारोह सभी भागीदारको के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है।
श्री नायडू ने इंडिया टुडे सफाईगिरी पुरस्कार विजेताओ को बधाई दी और कहा कि वो स्वच्छ भारत के असली प्रकाशस्तंभ हैं जो अन्य नागरिको को स्वच्छ भारत अभियान में योगदान के लिए प्रेरित करेंगे।
*****
वीएल/एजे/पीबी-4007
(रिलीज़ आईडी: 1504578)
आगंतुक पटल : 58