प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा की दिशा में प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं समूहों के योगदान की सराहना की

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2017 6:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की दिशा में प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं समूहों के योगदान की सराहना की है। राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान 'स्वच्छता ही सेवा' की शुरुआत 15 सितंबर को हुई थी और आज दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर इसका समापन हुआ। इस दिन को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

अपने कई ट्वीट्स में प्रधानमंत्री ने श्री अनुपम खेर, श्री मोहनलाल, श्रीमती चंदा कोचर, इंडिया टुडे ग्रुप, इंडिया टीवी न्यूज, सद्गुरू जग्गी वासुदेव, भारतीय क्रिकेट टीम, श्री राजीव चंद्रशेखर, डेटोल इंडिया, एनडीटीवी, रिलायंस फाउंडेशन, टाटा ट्रस्ट्स, श्री अक्षय कुमार और श्री श्री रविशंकर के स्वच्छ भारत मिशन को समर्थन और इसकी दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट्स में कहा -

अनुपम जी की प्रशंसनीय पहल।

प्रख्यात अभिनेता @Mohanlal का उत्कृष्ट प्रयास।

@CKforCleanIndia की ओर से महत्वपूर्ण संदेश। उन्होंने @ICICIBank परिवार के साथ स्वच्छ भारत मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मैं स्वच्छता के बारे में और जागरूकता के लिए उठाए गए सक्रिय कदमों की खातिर @IndiaToday परिवार की प्रशंसा करता हूं। सभी #सफाईगीरी पुरस्कार विजेताओं को बधाई।

@indiatvnews की शानदार पहल। यह आगे पूरे देश में सफाई का संदेश फैलाएगा।

मैं देश की नदियों को साफ रखने की खातिर जागरूकता फैलाने के आदर्श प्रयासों के लिए @SadhguruJV और ईशा फाउंडेशन की टीम को बधाई देता हूं।

भारत को स्वच्छ बनाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का सराहनीय संदेश।

राजीव जी का अच्छा प्रयास।

मैं इस पहल के लिए @DettolIndia एवं @ndtv की सराहना करता हूं। इस टाइमलाइन पर सफार्ई के लिए किए गए कई प्रेरक प्रयास उपलब्ध हैं। https://twitter.com/swachhindia.

स्वच्छ भारत की दिशा में @ril_foundation ने समूचे देश में प्रशंसनीय कार्य किया है। जरा इस टाइमलाइन पर एक नजर डालिए। https://twitter.com/ril_foundation

@tatatrusts को बधाई। स्वच्छ भारत मिशन के समर्थन में प्रत्येक जिले में एक युवा पेशेवर की उनकी प्रेरक पहल प्रशंसनीय है।

@akshaykumar बहुत अच्छा लिखा। स्वच्छ भारत मिशन के लिए आपके दृढ़ समर्थन की सराहना करता हूं।

आपका और आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का उत्कृष्ट प्रयास! 125 करोड़ भारतीय एक साथ मिलकर स्वच्छ भारत बनाएंगे।

 

*****

 

AKT/NT


(रिलीज़ आईडी: 1504582) आगंतुक पटल : 44