प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री श्‍याम जी कृष्‍ण वर्मा के जन्‍मदिन अवसर पर उन्हें नमन किया

प्रविष्टि तिथि: 04 OCT 2017 10:40AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय क्रांतिकारी और स्‍वतंत्रता सेनानी श्‍याम जी कृष्‍ण वर्मा के जन्‍मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा –

‘‘मैं श्‍याम जी कृष्‍ण वर्मा की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। राष्‍ट्रभक्ति से परिपूर्ण उनका उत्‍साह एवं भारत की स्‍वतंत्रता के लिए उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मैं अपने एक पुराने भाषण को साझा करता हूँ- https://www.youtube.com/watch?v=NLw_2cNVRuQ जिसमें मैने श्‍याम जी वर्मा और उनकी महानता के बारे में विस्‍तार से बताया है।’’

*****

अतुम कुमार तिवारी / शहबाज़ हसीबी / सुरेन्‍द्र कुमार / तारा


(रिलीज़ आईडी: 1504806) आगंतुक पटल : 54