गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की दो दिवसीय यात्रा पर जायेंगे
श्री राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
04 OCT 2017 5:02PM by PIB Delhi
केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की दो दिवसीय यात्रा पर जायेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री कल दोपहर बाद पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के बाद मैरीन डॉकयार्ड में नौवहन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 6 अक्टूबर, 2017 को वे अंडमान द्वीप समूह में डिगलीपुर और उत्तर बरातांग ब्रिज, हम्फ्री जलडमरूमध्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
*****
वीके/आईपीएस/सीएस–4026
(रिलीज़ आईडी: 1504861)
आगंतुक पटल : 42