पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन सचिव ने पर्यटन मंत्रालय के पर्यटन पर्व के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई 

प्रविष्टि तिथि: 05 OCT 2017 1:40PM by PIB Delhi
 

पर्यटन सचिव श्रीमती रश्मि वर्मा ने आज सुबह पर्यटन मंत्रालय के पर्यटन पर्व के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर आयोजित साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साइकिल रैली का आयोजन पर्यटन, पर्यावरण और निरंतरता के प्रति जागरूकता लाना है। इस रैली में 75 साइकिल सवारों ने भाग लिया और इसका समापन नई दिल्ली के कुतुब मीनार पर हुआ।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित पर्यटन पर्व केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और भागीदारों के सहयोग से पूरे देश में 5 से 25 अक्टूबर, 2017 तक मनाया जा रहा है। इसे आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के लाभ, देश की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन और सभी के लिए पर्यटन के सिद्धांत को सुदृढ़ बनाना है।

 

वीके/पीकेए/एमएस–4036

 


(रिलीज़ आईडी: 1504920) आगंतुक पटल : 30