राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति भवन में रस्मी गार्ड अदला-बदली का सार्वजनिक प्रदर्शन 8 अक्टूबर, 2017 से रविवार शाम को भी किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 05 OCT 2017 7:36PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति भवन में रस्मी गार्ड अदला-बदली का सार्वजनिक प्रदर्शन अब 8 अक्टूबर, 2017 से रविवार शाम को भी किया जाएगा। हालांकि इस समारोह का आयोजन शनिवार को अपने निर्धारित समय पर जारी रहेगा। रविवार को यह समारोह सांय 16:30 बजे आयोजित किया जाएगा। अगर शनिवार या रविवार को सार्वजनिक अवकाश है और राष्ट्रपति भवन आगंतुकों के लिए बंद है, तो इन दिनों गार्ड अदला-बदली का समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।                                

***

वीके/आईपीएस/सीएस –  4044

 


(रिलीज़ आईडी: 1504987) आगंतुक पटल : 34