पर्यटन मंत्रालय
देशभर में पर्यटन पर्व का उत्साहपूर्वक शुभारंभ
प्रविष्टि तिथि:
05 OCT 2017 12:08PM by PIB Delhi
पर्यटन मंत्रालय ने आज देशभर में पर्यटन पर्व समारोह का शुभारंभ किया। “पर्यटन पर्व” गतिविधियो की शुरूआत पर्यटन सचिव श्रीमती रश्मि वर्मा ने इंडिया गेट से कुतुब मीनार तक साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर कर की। इस साईकिल रैली में दिल्ली से लगभग 80 प्रतिभागियो ने भाग लिया जिनमें पर्यटन उद्योग के प्रतिभागी, केंद्रीय मंत्रालयो के अधिकारी,डॉक्टर,अध्यापक और छात्र सम्मिलित थे।
इसके साथ ही राजधानी में हुमायूं के मकबरे की पैदल सैर और बच्चो के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

पर्यटन जागरूकता वाक और दौड का आयोजन शिलांग,भुवनेश्वर,कोवलम हाजीपुर,गुरूदासपुर,चेन्नई,गुवाहाटी,मुंबई,अहमदाबाद,जयपुर,इंफाल,लखनऊ,आगरा, हैदराबाद,ग्वालियर,भोपाल पणजी और दिल्ली में किया गया।

इन शहरो में होटल प्रबंधन संस्थान के 100 छात्रो और स्थानीय लोगो ने इन कार्यक्रमो में उत्साह से भागीदारी की। इस अवसर पर विभिन्न राज्यो के पर्यटन विभाग ने पैदल यात्रा, फोटोग्राफी,निबंध और जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया।

गुवाहाटी में इस अवसर पर छात्रो ने पर्यटन पर्व के संदेश का प्रसार करने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी में नौकायन का आयोजन किया।

नोएडा स्थित पर्यटन और यात्रा प्रबंध संस्थान के छात्रो ने “सभी के लिए पर्यटन” और “देखो अपना देश” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।

कार्यक्रम का आयोजन 5 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कई शहरो में प्रमुख पर्यटक आकर्षण के केंद्रो में किया जाएगा। इस अवधि में पर्यटन पर्व लोगो को देश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराएगा और विविध खान-पान,सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत और नाटको आदि कार्यक्रम के आयोजन से लोगो का मनोरंजन करेगा।
***
वीके/एजे/पीबी- 4051
(रिलीज़ आईडी: 1505013)
आगंतुक पटल : 41