कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने श्रीनगर में मुद्रा प्रचार अभियान में भागीदारी की

प्रविष्टि तिथि: 05 OCT 2017 1:40PM by PIB Delhi

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास(स्वतंत्र प्रभार),प्रधानमंत्री कार्यालय,कार्मिक,लोक शिकायत,पेंशन,परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में मुद्रा प्रचार अभियान में भागीदारी की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टैंडअप इंडिया दो प्रमुख योजनाएं हैं जो देश में लाखो युवाओ के जीवन में अहम बदलाव लाएंगी।

डॉ.सिंह ने कहा कि लाखो शिक्षित युवाओ के जीवन में नौकरी और नियोजन दो महत्वपूर्ण शब्द हैं और इसलिए मुद्रा फाइनेंस योजना रोजगार की बजाय रोजगारपरक की अवधारणा से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि मुद्रा जैसी योजनाएं स्वभावजन्य बदलाव की आवश्यकता के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है जो निरंतर प्रगति के मूल्यो को समझने के लिए लोगो द्वारा अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये योजनाएं रोजगार पाने की लोगो की मानसिकता में बदलाव लाकर उन्हें स्वरोजगार की ओर ले जाने और बाद में रोजगार मुहैया कराने का कार्य करेंगी।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि तेजी से आर्थिक प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया जा रहा है। हमें राज्य स्तर पर भी अपने दृष्टिकोण प्रगतिशील बनाने की आवश्यकता है। राज्यो में संसाधनो की खोज बाकी है। उन्होंने कहा सबसे पहले हमें स्थानीय संसाधनो को खोजने और उनका उपयोग करने की आवश्यकता है। तभी हम उपलब्ध मानव संसाधनो को प्रशिक्षित कर सकते हैं और संपूर्ण विकास की प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं।

इसके बाद डॉ.सिंह ने अधिकारियो के साथ प्रतिभागी बैंक, बीमा कंपनी और अन्य एजेंसियो यूआईडीएआई,सिडबी,एनपीसी, जेकेईडीआई, पर्यटन विभाग,बागवानी एवं हथकरघा विभाग द्वारा स्थापित स्टालो का दौरा किया।इस समारोह में जम्मू एवं कश्मीर के वित्त मंत्री श्री हसीब द्राबु,प्रधान वित्त सचिव श्री नवीन कुमार चौधरी और जम्मू कश्मीर बैंक के अध्यक्ष श्री परवेज अहमद भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्टैंड अप इंडिया और मुद्रा योजनाओ को दर्शाती कुछ फिल्मे भी दिखाई गई। इन फिल्मो में मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले और स्वरोजगार आरंभ करके अन्य व्यक्तियो को जीविका उपार्जन में मदद करने वाले लाभार्थियो का विवरण दिया गया है।

वीके/पीकेए/एजे–4052


(रिलीज़ आईडी: 1505020) आगंतुक पटल : 41