श्रम और रोजगार मंत्रालय
वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान (वीवीजीएनएलआई) और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साईंसेस (टिस) गुवाहाटी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
प्रविष्टि तिथि:
06 OCT 2017 6:32PM by PIB Delhi
| |
वी.वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान (वीवीजीएनएलआई) और टाटा इंस्टी्ट्यूट ऑफ सोशल साईंसेस (टिस) के बीच आज यहां केन्द्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री श्री संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में वीवीजीएनएलआई के महानिदेशक डॉ. एच. श्रीनिवास और टिस, गुवाहाटी के उपनिदेशक डॉ. डी.के. श्रीवास्तव के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये। इस अवसर पर असम के श्रम और रोजगार मंत्री श्री पल्लव लोचन दास और श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव श्रीमती एम.सत्यवती भी मौजूद थीं।
अपने संदेश में श्री संतोष कुमार गंगवार ने सलाह दी कि पूर्वोत्तर राज्यों के अच्छे सहयोगपूर्ण कार्य को पूरे देश में दोहराया जा सकता है, ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। श्री पल्लव लोचन दास ने कहा हो सकता है कि अलग स्थानीय स्थितियां होने के कारण अन्य राज्यों में लागू श्रम कानून असम में लागू न हो। अत: विशिष्ट रूप से निर्मित कानून ढूंढ निकालने की जरूरत है। उन्होंने श्रम और रोजगार मंत्रालय की पहल पर समझौता ज्ञापन का स्वागत किया।
श्रीमती एम. सत्यवती ने अपने संदेश में वीवीजीएनएलआई की गतिविधियों और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, ट्यूरिन; आईआईएम लखनऊ आदि के साथ हुए समझौता ज्ञापनों की जानकारी दी। उन्होंने वीवीजीएनएलआई की विभिन्न गतिविधियों के लिए उसके महानिदेशक और वर्तमान सहयोग के लिए टिस, गुवाहाटी के निदेशक को बधाई दी।
डा. एच. श्रीनिवास ने अपने स्वागत भाषण में समझौता ज्ञापन की विशेषताएं बताई। उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापन के अंतर्गत सहयोगपूर्ण गतिविधियां विभिन्न विशेष सहयोगियों के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ श्रम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अनुसंधान पर विशेष ध्यान देंगी।
समारोह में श्रम मंत्रालय, असम के वरिष्ठ अधिकारी, ईएसआईसी, वीवीजीएनएलआई, और टिस, गुवाहाटी के प्राध्यापक और छात्र शामिल हुए।
*****
वीके/केपी/जीआरएस-4064 |
(रिलीज़ आईडी: 1505104)
आगंतुक पटल : 38