रक्षा मंत्रालय
वार्षिक दिल्ली सेमिनार – ‘भारत और दक्षिण पूर्व एशिया समुद्री व्यापार, समुद्री यात्रा और सभ्यता संपर्क’
प्रविष्टि तिथि:
09 OCT 2017 7:13PM by PIB Delhi
|
भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), इझीमाला प्रतिष्ठित वार्षिक दिल्ली सेमिनार के चौथे संस्करण के 12 और 13 अक्तूबर, 2017 को आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वर्ष के सेमिनार का थीम है ‘भारत और दक्षिण पूर्व एशिया समुद्री व्यापार, समुद्री यात्रा और सभ्यता संपर्क’ है। रक्षा मंत्रालय (नौसेना) के एकीकृत मुख्यालय में नौसेना इतिहास परियोजना सलाहकार और पूर्वी नौसेना कमान के पूर्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल अनूप सिंह पीवीएमएम, एवीएसएम,एनएम (सेवानिवृत्त) इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे।
सेमिनार में जवाहरलाल नेहरू विश्व विद्यालय के चीनी तथा दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन के प्रमुख प्रोफेसर प्रियदर्शी मुखर्जी, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व एशियाई अध्ययन केन्द्र के प्रमुख प्रोफेसर (डॉ.) श्रीकांत कोंडापल्ली, कालीकट विश्वविद्यालय के समुद्री अध्ययन एवं अनुसंधान के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ला.ना.स्वामी, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के इतिहास और सामाजिक विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. अजय प्रताप सिंह, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान विभाग के प्रोफेसर बिंदा परांजपे, मुंबई विश्वविद्यालय की इतिहास विभाग की प्रमुख प्रोफेसर डॉ. रूबी मलोनी के अतिरिक्त नौसेना और तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख शिक्षाविद्, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के प्रतिनिधि तथा आईएनए के कैडेट भाग लेंगे।
आईएनए समुद्री इतिहास और देश की विरासत के विषयों पर वार्षिक दिल्ली सेमिनार का आयोजन करता है ताकि युवा अधिकारी और कैडेट अतीत की मजबूत बुनियाद के साथ मेरीटाइम क्षेत्र में भविष्य के विकास पर नजर रख सकें। इस वर्ष की थीम का उद्देश्य ऐतिहासिक समुद्री विकास के प्रभाव को बताना और तथा इन देशों के समाज, धर्म, अध्यात्मिकता, कला वास्तु, भाषा, साहित्य, प्रशासन तथा सभ्यता के दूसरे क्षेत्रों की खोज करना है। सेमिनार की प्रस्तुतियों पर चर्चा की जाएगी और ऐतिहासिक समुद्री सम्पर्कों के प्रभाव का विश्लेषण किया जाएगा।
दिल्ली सेमिनार भाग लेने वाले सभी लोगों विशेषकर युवा क्रेडिटों को बौद्धिक रूप से हमेशा से सक्रिय बनाता रहा है और 2017 का संस्करण वर्तमान सामाजिक, आर्थिक, भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के महत्व को देखते हुए मेरीटाइम विषयों पर सूचनाप्रद विमर्श किया जाएगा।
***
वीके/एजी/डीए-4091 |
(रिलीज़ आईडी: 1505384)
आगंतुक पटल : 40