रेल मंत्रालय

श्री महेश कुमार गुप्‍ता रेलवे बोर्ड के नये सदस्‍य (इंजीनियरिंग) नियुक्‍त 

प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2017 7:47PM by PIB Delhi

 


 

http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/oct/i2017101224.jpg  श्री महेश कुमार गुप्‍ता रेलवे बोर्ड के नये सदस्‍य (इंजीनियरिंग) और भारत सरकार के पदेन सचिव निुयक्‍त किये गये हैं।  11 अक्‍टूबर, 2017 को उनके द्वारा पदभार ग्रहण किया जाना तय हुआ। 1979 बैच के भारतीय रेलवे इंजीनियर सेवा (आईआरएसई) के एक अधिकारी श्री गुप्‍ता ने वर्ष 1979 में रूड़की विश्‍वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्‍नातक डिग्री प्राप्‍त की।

 

    इस पदभार से पहले वह रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्‍टरी में महाप्रबंधक थे। वह मध्‍य रेलवे में मुख्‍य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) का पद संभाल चुके हैं। उन्‍होंने विभिन्‍न अन्‍य पदों पर भी कार्य किया है, जिनमें मुख्य पुल अभियंतापूर्वी रेलवे एवं मध्‍य रेलवेमुख्य अभियंता (नियोजन एवं डिजाइन)मध्‍य रेलवेवरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (समन्वय)नागपुर प्रभागमध्‍य रेलवेउप मुख्य अभियंताकोंकण रेलवेसंयुक्त निदेशक (ट्रैक)आरडीएसओलखनऊ एवं उप मुख्य अभियंतामध्य रेलवे शामिल हैं।

 

***

वीके/आरआरएस/वाईबी – 5047

 


(रिलीज़ आईडी: 1505891) आगंतुक पटल : 27