पर्यटन मंत्रालय

पर्यटन पर्व के 12वें दिन के समारोह में योग सत्र तथा समुदाय और हितधारकों को संवेदी बनाने का कार्यक्रम शामिल 

प्रविष्टि तिथि: 16 OCT 2017 8:21PM by PIB Delhi
 

अक्टूबर महीना पर्यटन माह हो गया है क्योंकि पर्यटन पर्व समारोह आज तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया। देशव्यापी पर्यटन पर्व समारोह में योग सत्र तथा जयपुर में होम स्टे ओनरों के लिए समुदाय तथा हितधारक संवेदीकरण कार्यक्रम शामिल किये गए। गोवा में स्ट्रीट फूड वेंडरों, आन्ध्र प्रदेश के नेल्लोर में दुकानदारों, रिक्शाचालकों तथा ऑटोरिक्शा चालकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गए। आज ईटानगर, अरूणाचल प्रदेश. ग्वालियर, त्रिवेन्द्रम तथा हैदराबाद में स्वच्छता कार्यक्रम चलाए गए। पूरे देश में होटल प्रबंधन संस्थान ने विशेष रूप से डिजाइन किए गए कचरा बैग का वितरण किया।

गया और सीतामढ़ी में नेहरू युवा केंद्रों द्वारा पर्यटन और युवा भागीदारी के महत्व पर व्याख्यानों और विचार-विमर्श के साथ युवा संसद का आयोजन किया। पूर्वी चंपारण और नालंदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुए तथा ओडिशा के पांच जिलों में नदी, जलाशयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय ने ईटानगर में रैली, शिलांग में साहासिक गतिविधि तथा मेघालय में उमियाम में जल क्रीडा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया। हरियाणा, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल की सरकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, पर्यटन उद्योग के लिए कार्यशाला, निबंध लेखन तथा विद्यार्थियों के लिए चित्रकारी कैंटिन प्रतियोगिता का आयोजन किया। संस्कृति मंत्रालय ने पर्यटन मंत्रालय के साथ जयपुर के गोंविद देव जी मंदिर में प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य गुरु डॉ. सोनल मानसिंह द्वारा शास्त्रीय नृत्य ‘कृष्ण लीला’ का प्रदर्शन।

केरल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश तथा महाराष्ट्र की सरकारों ने सांस्कृति संध्या, संवेदीकरण कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।

विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके अन्य केंद्रिय मंत्रालय भी पर्यटन पर्व में भाग ले रहे हैं। रेल मंत्रालय ने देश में कुछ प्रमुख रेल स्टेशनों को रोशनी से सजाया है। नागर विमानन मंत्रालय के अंतर्गत देश के प्रमुख हवाईअड्डों पर रोशनी की गई है। देखो अपना देश फोटो प्रतियोगिता, अतुल्य भारत क्विज, देखो अपना देश ब्लॉग प्रतियोगिता के लिए माईगोव प्लेटफार्म पर बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन शामिल हुए हैं। दूरदर्शन पर स्माइल इंडिया स्माइल फोटो प्रतियोगिता चल रही है।

भारतीय पर्यटन कार्यालयों ने आईएचएम के सहयोग से संवेदीकरण कार्यक्रम नुक्कड नाटक, हेरीटेज वॉक और स्थानीय जनता और हितधारकों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया।

 

 

 

 

 

 

     

***

वीके/एकेजी/सीएस– 5088

 


(रिलीज़ आईडी: 1506327) आगंतुक पटल : 30