रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्री अंडमान और निकोबार कमान की यात्रा करेंगी
प्रविष्टि तिथि:
17 OCT 2017 3:51PM by PIB Delhi
रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 18 और 19 अक्टूबर, 2017 को अंडमान और निकोबार कमान का दौरा करेंगी। कमान की पहली यात्रा पर श्रीमती सीतारमण सैनिकों के साथ दिवाली मनायेंगी और दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान परिवारों से बातचीत करेंगी। रक्षा मंत्री कमान संचालन क्षेत्र और वायु सेना स्टेशन, कार-निकोबार देखने जाएंगी। श्रीमती सीतारमण सेलुलर जेल में स्वतंत्र ज्योति पर और कार-निकोबार के सुनामी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी।
***
वीके/एजी/वीके– 5092
(रिलीज़ आईडी: 1506363)
आगंतुक पटल : 29