रक्षा मंत्रालय

प्रधानमंत्री ने आईएनएसवी तारिणी के कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2017 4:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडियन नवल सेलिंग वैसल (आईएनएसवी) तारिणी, के क्रू सदस्यों को वीडियो कॉल की, यह पोत वर्तमान में विश्व जहाज भ्रमण पर है। प्रधानमंत्री ने आईएनएसवी के कर्मियों को देश की ओर से दीपावली के शुभ अवसर पर बधाई दी और उनके मिशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री ने इस पोत के 22,100 नॉटिकल माइल जहाज भ्रमण यात्रा पर जाने से पूर्व आईएनएसवी तारिणी के क्रू सदस्यों के साथ 16 अगस्त, 2017 को मुलाकात की थी। आईएनएसवी तारिणी वर्तमान में अपने पहले स्टॉप फरिमेंटल, ऑस्ट्रेलिया की ओर अग्रसर हैं। इसके 4770 नॉटिकल माइल की यात्रा करने के बाद 22 अक्टूबर, 2017 को यहां पहुंचने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री ने दो क्रू सदस्यों लेफ्टि. कोमोडोर वर्तिका जोशी और लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता को अग्रिम रूप से जन्मदिन की बधाई दी। इन दोनों अधिकारियों के जन्मदिन जल्दी ही आने वाले हैं।      

 

***

वीके/आईपीएस/एसकेपी-5127


(रिलीज़ आईडी: 1506634) आगंतुक पटल : 33