संचार मंत्रालय
भारतीय डाक भुगतान बैंक ने सुरेश सेठी को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
23 OCT 2017 7:26PM by PIB Delhi
| |
भारतीय डाक भुगतान बैंक (आईपीपीबी) ने वोडाफोन एम-पैसा लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक श्री सुरेश सेठी को आईपीपीबी के मुख्य प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। श्री सेठी की नियुक्ति बैंक बोर्ड ब्यूरो ने की है। इस पद के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के कई शीर्ष अधिकारी दौड़ में थे। श्री सेठी को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने सिटी ग्रुप, यस बैंक और वोडाफोन एम-पैसा के साथ भारत, केन्या, ब्रिटेन, अर्जेंटीना और अमरीका में कार्य किया है।
भारतीय डाक भुगतान बैंक को डिजिटल और मोबाइल भुगतान के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। भुगतान बैंक का उददे्श्य ग्रामीण, अर्द्ध-शहरी और बैंकिंग सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। श्री सेठी ओजस्वी नेतृत्वकर्त्ता श्री ए.पी. सिंह का स्थान लेंगे जो कि जनवरी, 2017 से भुगतान बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।
आईपीपीबी डाक विभाग के अंतर्गत सरकार की 100 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पब्लिक लिमिटेड कंपनी के तौर पर शुरू हुई है। आईपीपीबी, भारतीय डाक के नेटवर्क की पहुंच का लाभ लेकर देश भर में अगले वर्ष की शुरूआत तक 650 शाखाओं के लक्ष्य को प्राप्त करने की योजना पर काम कर रहा है।
*****
वीके/बीपी/एनएम–5151 |
(रिलीज़ आईडी: 1506782)
आगंतुक पटल : 41