रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्री ने एएनसी और कारनिकोबार के मुख्यालय का दौरा किया
प्रविष्टि तिथि:
19 OCT 2017 5:09PM by PIB Delhi
| |
|
रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण अपनी अंडमान और निकोबार यात्रा के दूसरे दिन पोर्ट ब्लेयर के रक्षा सुविधाओं को देखने पहुंची। इस दौरे पर उनके साथ अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल विमल वर्मा भी थे।
बाद में रक्षा मंत्री ने कारनिकोबार की यात्री की, जहां उन्होंने 2004 की सुनामी में मारे गए सैन्यकर्मियों और उनके परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रस्थान से पूर्व श्रीमती निर्मला सीतारमण जापानी वेल्स भी देखने पहुंची और सैन्यकर्मियों से बातचीत की।

***
वीके/जेके/डीके – 5164
|
(रिलीज़ आईडी: 1506849)
आगंतुक पटल : 32