कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

उपभोक्ता मामले विभाग ने प्याज की कीमत और उपलब्धता की समीक्षा की

प्रविष्टि तिथि: 24 OCT 2017 7:25PM by PIB Delhi

 

 

     उपभोक्ता मामले विभाग (डीओसीए) ने 24 अक्टूबर, 2017 को सभी हितधारकों के साथ प्याज की कीमत और उपलब्धता की समीक्षा की। कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग (डीएसी और एफडब्ल्यू) के साथ-साथ व्यापार संघ ने भी यह जानकारी दी है कि प्याज की खरीफ फसल आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की मंडियों में पहुंच रही है। प्याज के खरीफ उत्पादन वाल क्षेत्रों में कीमतें कम होनी शुरू हो गई है। हितधारकों ने जानकारी देते हुए कहा कि हाल में हुई बारिश से प्याज की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उत्पादन क्षेत्रों से दिल्ली में भी प्याज आनी शुरू हो गई है। एक सप्ताह के अंदर प्याज के आवक में वृद्धि होने की संभावना है। इससे दिल्ली में प्याज की उपलब्धता बढ़ जाएगी और इसकी कीमत में कमी आएगी। व्यापार संघ ने जानकारी दी है कि प्याज की खरीफ फसल आने से पहले तक की मांग के लिए प्याज की रबी फसल का समुचित भंडार है। यदि कीमते कम नहीं होती हैं तो स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने व्यापार संघों को प्याज की आपूर्ति और आयात के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। इन आयातों के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

***

वीके/जेके/डीके – 5173


(रिलीज़ आईडी: 1506899) आगंतुक पटल : 32