रक्षा मंत्रालय
पश्चिमी एयर कमान स्टेशन के कमांडरों का सम्मेलन
प्रविष्टि तिथि:
24 OCT 2017 7:29PM by PIB Delhi
|
|
पश्चिमी एयर कमान स्टेशन के कमांडरों का सम्मेलन 23 और 24 अक्टूबर, 2017 को नई दिल्ली में आयोजिन हुआ। इसमें वेस्टर्न एयर कमांड मुख्यालय के अधीन सभी वायु सेना स्टेशनों के एयर ऑफिसर कमांडिंग/स्टेशन कमांडरों ने भाग लिया। समारोह में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस ढोना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनकी अगवानी एयर मार्शल सी हरि कुमार ने की। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस ढोना को सलामी गारद दिया गया
कमांडरों को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख ने प्रत्येक क्षेत्र में वायुसेना की क्षमताओं को बढ़ाने की ज़रूरत पर बल दिया। उन्होंने भारतीय वायुसेना को और शक्तिशाली बनाने के लिए मानव संसाधन के प्रशिक्षण, ढांचागत विकास और नवीन तकनीक को अपनाने पर जोर दिया। वायुसेना प्रमुख ने पश्चिमी वायु कमान की वायु क्षेत्र में सुरक्षा के बेहतर रिकॉर्ड के लिए सराहना की।
सम्मेलन के दौरान मुख्य रूप से मौजूदा तैयारियों की समीक्षा की गई साथ ही, वायुसेना की क्षमताओं में बढ़ोत्तरी के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा हुई।
***
वीएल/बीपी/एनएम–5168
|
(रिलीज़ आईडी: 1506902)
आगंतुक पटल : 32