रक्षा मंत्रालय
आर्मी डिजाइन ब्यूरो और भारतीय उद्योग फिक्की द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
24 OCT 2017 11:41AM by PIB Delhi
आर्मी डिजाइन ब्यूरो और फिक्की 25 अक्टूबर,2017 को ‘सोल्यूशन्स टू प्रॉब्लम स्टेटमेन्टस’ पर एक संगोष्ठी का आयोजन करेंगे। आर्मी डिजाइन ब्यूरो ने स्थापना से अब तक के बेहद कम समय में ‘मेक इन इंडिया’ के द्वारा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को लागू के लिए शिक्षा और उद्योग को सम्मिलित करते हुए कई प्रयास किए हैं।
इन विचार-विमर्श के फलस्वरूप भारतीय सेना की आवश्यकतानुसार भविष्य के लिए ‘मूल प्रोद्यौगिकी आवश्यकताओं’ का संकलन किया गया और समस्या बयानों के सार संग्रह के दो संस्करण प्रकाशित किए गए थे। शिक्षा संस्थान और उद्योग क्षेत्र समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं और अब उन्हें विकसित समाधान प्रस्तुत करने और सेना के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला है। इस कार्यक्रम में देश के जुड़े हुए उद्योग, शीर्ष प्रोद्यौगिकी संस्थानों के प्रतिनिधि और सशस्त्र बलों के अधिकारी भाग लेंगे। रक्षा राज्य मंत्री और सेना प्रमुख कार्यक्रम में प्रमुख उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करेंगे।
***
वीके/पीकेए/एमएस–5176
(रिलीज़ आईडी: 1506933)
आगंतुक पटल : 31